पड़वा : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, हालत गंभीर
Palamu : पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव में मंगलवार की सुबह सब्जी लदे पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा थाना के एएसआई रसियन तिरु अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
दूसरे घायल युवक का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।खबर लिखे जाने तक घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दोनो युवकों के परिजनों का पता करने के प्रयास में जुट गई है। वहीं घटना के बाद पुलिस दोनों वाहन को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।




