पलामू और लातेहार में वज्रपात का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत

Palamu : पलामू और लातेहार जिले में वज्रपात की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पलामू जिला अंतर्गत नावा बाजार थाना क्षेत्र के सोहदाग खुर्द गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक आई बारिश तूफान और वज्रपात ने एक महिला की जिंदगी ले ली।जबकि तीन बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृत महिला की पहचान सोहदाग खुर्द गांव निवासी गणेश सिंह की पत्नी सुनीता देवी और घायल 9 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में की गई है। जबकि दो अन्य घायल बच्ची रिंकी कुमारी और पिंकी कुमारी उसी गांव के रहने वाले है।घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर महिला सुनीता देवी और तीन बच्चे अपने घर के नजदीक खेत में मवेशी चराने गए थे।इसी दौरान अचानक आंधी तूफान और बारिश शुरू हो गई बारिश के दौरान सभी लोग छिपने के लिए एक आम के पेड़ के नीचे रुके हुवे थे।इसी दौरान आकाशीय बिजली उन पर गिर पड़ी।जिसमें महिला सुनीता देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि तीन बच्ची पुष्पा,रिंकी और पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।वही जानकारी मिलने पर मुखिया कमला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर चौधरी व अनूप कुमार ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुये उन्हें उचित मुवावजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

इधर लातेहार में वज्रपात की पहली घटना लातेहार सदर प्रखंड के पांडेयपुर पंचायत अंतर्गत रेहल गांव में घटी।पंचायत के मुखिया संजय उरांव ने बताया कि गांव में बारिश होने के बाद नरेंद्र उरांव और उनकी पत्नी अपने घर में ही बैठे थे. इसी दौरान अचानक जोरदार वज्रपात हुआ. जिसकी चपेट में आने से नरेंद्र उरांव और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने नरेंद्र उरांव को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में किया जा रहा है।इधर वज्रपात की दूसरी घटना लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत कुई गांव में घटी. यहां वज्रपात की चपेट में आने से लैंपस प्रबंधक चंदन
यादव की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास तत्काल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी किया. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि लैंपस प्रबंधन की मौत वज्रपात से होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!