वज्रपात से महिला की मौत, 3 घायल, नावा बाजार थाना क्षेत्र की घटना

Palamu : नावा बाजार थाना क्षेत्र के सोहदाग खुर्द गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक आई बारिश तूफान और वज्रपात ने एक महिला की जिंदगी ले ली।जबकि तीन बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृत महिला की पहचान सोहदाग खुर्द गांव निवासी गणेश सिंह की पत्नी सुनीता देवी और घायल 9 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में की गई है। जबकि दो अन्य घायल बच्ची रिंकी कुमारी और पिंकी कुमारी उसी गांव के रहने वाले है।

घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर महिला सुनीता देवी और तीन बच्चे अपने घर के नजदीक खेत में मवेशी चराने गए थे।इसी दौरान अचानक आंधी तूफान और बारिश शुरू हो गई बारिश के दौरान सभी लोग छिपने के लिए एक आम के पेड़ के नीचे रुके हुवे थे।

इसी दौरान आकाशीय बिजली उन पर गिर पड़ी।जिसमें महिला सुनीता देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि तीन बच्ची पुष्पा,रिंकी और पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।वही जानकारी मिलने पर मुखिया कमला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर चौधरी व अनूप कुमार ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुये उन्हें उचित मुवावजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नावाबाजार थाना की पुलिस को दिया।सूचना मिलने ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायल बच्चियां को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद सभी बच्चियां खतरे से बाहर हैं।वहीं पुलिस ने महिला सुनीता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!