पलामू के डीआईजी व एसपी ने नई पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Upendra Kumar papu

Palamu : पलामू पुलिस को विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए एक नयी ताकत मिली है। गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पलामू रेंज के डीआईजी किशोर कौशल और पलामू जिला के एसपी कपिल चौधरी ने पेट्रोलिंग बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

नयी बाइकों में से कई बाइक जिले के विभिन्न थानों और चेक पोस्ट को आवंटित की गयी है। इन पेट्रोलिंग बाइकों पर चौबीसों घंटे तीन शिफ्टों में गश्त की व्यवस्था की गयी है।हर बाइक पर एक पदाधिकारी के साथ एक जवान थाना क्षेत्र में निरंतर गश्त करेंगे।

एसपी ने बताया कि पेट्रोलिंग बाइकों से खासतौर पर शहरों में गस्ती के दौरान त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। एसपी ने कहा की नयी बाइक के शामिल होने से कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना कायम होगी।

उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग के दौरान जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति स्पष्ट दिखनी चाहिए।


ताकि असामाजिक तत्वों में भय और आम नागरिकों में भरोसा कायम हो. उन्होंने जवानों से रात्रि गश्ती, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखने और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।

मौके और डीएसपी राजेश कुमार यादव, डीएसपी राजीव रंजन,इंस्पेक्टर सुरेश राम,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,ट्रैफिक प्रभारी सतेन्द्र दुबे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!