
सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
Palamu : लातेहार जिले के बरवाडीह में गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी बरवाडीह थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बरवाडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर एंबुलेंस के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।
पुलिस ने आम लोगों से भी आग्रह किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस अज्ञात व्यक्ति को पहचानते हैं तो परिजनों को इसकी सूचना देकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने का कष्ट करें।



