पलामू के डीसी-एसपी ने मौत मामले में अस्पताल का किया निरीक्षण, मोहन सिनेमा रोड स्थित गोदावरी हॉस्पिटल का मामला

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के मोहन सिनेमा रोड स्थित गोदावरी हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी स्वयं अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच की।

जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के छेछा गांव निवासी अफसर खान की पत्नी हसबुन खातून को प्रसव के लिए मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पहले नवजात की मौत हो गई और कुछ घंटे बाद महिला ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतका की बहन ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही के कारण दोनों की जान गई, साथ ही अस्पताल कर्मियों पर जेवर निकाल लेने का भी आरोप लगाया। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और संचालक के गायब होने की बात सामने आई है, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

सूचना मिलते ही बुधवार की दोपहर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
बुधवार शाम में डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसपी कपिल चौधरी, अस्पताल पहुँचे व पूरे मामले की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में डॉक्टर और संचालक अनुपस्थित पाए गए।डीसी ने कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल को सील करने और लाइसेंस रद्द करने की बात कही। साथ ही अन्य निजी अस्पतालों को भी सख्त चेतावनी दी गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ सुलोचना मीना,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, एसआई रंजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!