1.11 करोड की ठगी, रामगढ़ जिले में सब्सिडी दिलाने के नाम पर गिरोह ने 62 लोगों को लगाया चूना

Ranchi : रामगढ़ जिले में कल्याण विभाग से सब्सिडी दिलाने के नाम पर संगठित गिरोह ने करोड़ों रुपए की ठगी कर ली। इस गिरोह के सदस्यों ने गरीब किसानों और मजदूरों को अपना शिकार बनाया है। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत के समक्ष जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया।

मामले में रजरप्पा थाना क्षेत्र के रहने वाले लोगों के बयान पर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस प्राथमिकी में कुल 07 लोगों का नाम शामिल है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर गोड़ियारी बागी निवासी कुलजीत छाबड़ा उर्फ बॉबी छाबड़ा, उनके मकान पर किराए पर रह रही आरती कुमारी उर्फ बबीता लकड़ा, सुनील राम, नेहा कुमारी, गीता कुमारी, अमन छाबड़ा और फूल कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है। साथ ही कहा गया है कि उनके साथ कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जो झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसाइटी (जेटीडीएस) की योजनाओं के अंतर्गत सब्सिडी दिलाने का झांसा देखकर करोड़ों रुपए की ठगी कर रहे हैं।

रजरप्पा थाना क्षेत्र के बिलहोर टोला निवासी सुधीर कुमार और उनके साथ लगभग 60 लोग एसपी से मिले। उन लोगों ने ठगी की पूरी कहानी सुनाई। एसपी को बताया कि आरती कुमारी उर्फ बबीता मूल रूप से चतरा जिले की टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राहम की रहने वाली है। उसकी सगी बहन गीता कुमारी, चचेरी बहन नेहा कुमारी, गढ़वा जिले के करकट्टा निवासी सुनील राम, उसकी पत्नी फूल कुमारी, रामगढ़ के गोड़ियारी बागी निवासी कुलजीत छाबड़ा उर्फ बॉबी छाबड़ा और उसके पुत्र अमन छाबड़ा इस पूरे गिरोह को संचालित कर रहे हैं।

यह सभी लोग जेटीडीएस की योजनाओं के अंतर्गत सब्सिडी दिलाने का झांसा देते हैं। खुद को सरकारी एजेंट और अधिकृत प्रतिनिधि बताते हैं। साथ ही डुप्लीकेट सर्टिफिकेट दिखाकर लोगों को अपने विश्वास में लेते हैं। कल्याण विभाग से सब्सिडी दिलाने के नाम पर कई लोगों से आरटीजीएस, बैंक ट्रांसफर, फोन-पे के माध्यम से अकाउंट में जनवरी 2024 से नवंबर 2025 तक करोड़ों रुपये जमा करवाए।

ठगों ने भरोसा जीतने के लिए लोगों से एग्रीमेंट भी साइन करवाया। शुरुआत में लोगों का विश्वास जीतने के लिए कुछ लोगों को 40,000 में बाइक उपलब्ध कराया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!