
पलामू के पांडु प्रखंड में 103.608 करोड़ की लगत से होगा सड़क का चौड़ीकरण एवं निर्माण, केंद्र सरकार ने दी सहमति
Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के अनुशंसा के आलोक में पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू जिला के नावाबाजार प्रखंड के ग्राम बरहमोरिया मोड़ से पांडू प्रखंड के ग्राम कजरू कला रोड़ होते हुए दुर्गा माइंस रोड तक ₹103.608 करोड़ (एक सौ तीन करोड़ साठ लाख अस्सी हजार रुपये) की लागत से 23.615 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं निर्माण हेतु सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि से स्वीकृति प्रदान की गयी है।

उक्त सड़क अत्यंत जर्जर होने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिनके निर्माण की मांग जनता के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
सांसद वीडी राम ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। इस आशय की जानकारी सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने दी।




