पलामू डीसी ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की

Palamu : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में राजस्व संग्रह, ई-रेवेन्यू कोर्ट, परिसोधन पोर्टल, भूमि सीमांकन, आपदा राहत भुगतान सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रह की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग नियमित मॉनिटरिंग करते हुए राजस्व संग्रह में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।डीसी ने ई-रेवेन्यू कोर्ट की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 7,311 मामलों में से 6,696 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 615 मामले लंबित हैं। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा सभी आदेशों को समय पर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।परिसोधन पोर्टल की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में 8,942 शिकायतों में से 3,286 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है। उपायुक्त ने लंबित शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा नागरिकों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।भूमि सीमांकन कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 16,653 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4,916 मामलों का निष्पादन किया गया है। उपायुक्त ने समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाने देने के निर्देश दिए।बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को सहायता राशि भुगतान की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर पात्र लाभुकों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारे लाल,विभिन्न एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।वहीं अंचलाधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!