किशनपुर पिकेट के नए प्रभारी बने चंद्रशेखर कुमार यादव, दिया योगदान
Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर किशनपुर पिकेट में नए प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह शहर थाना में पदस्थापित थे।शहर थाना में भी इनका आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार रहा है।
उन्होंने पदभार ग्रहण के बाद प्रेस से मुखातिब होते हुए बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति बहाल कर अपराधमुक्त वातावरण को बनाना है। इसके लिए उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों से सहयोग की अपील की है। ताकि लोग भयमुक्त माहौल में अपने कार्यों को निष्पादित कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अमन चैन व शांति भंग करने एवं विधि व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वालों को कभी बख्सा नहीं जाएगा। वहीं जरूरत मंदों की सेवा के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध हैं।

चंद्रशेखर कुमार यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि वे अपने क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले लोगो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।उन्होंने कहा कि किशनपुर पिकेट में समस्या लेकर आने वाले लोगों का आदर सम्मान के साथ कार्य किया जाएगा।पब्लिक व पुलिस की आपसी सहभागिता को सजग बनाए रखेंगे।उन्होंने कहा की किशनपुर पिकेट क्षेत्र के ग्रामीण जनता बिना किसी डर भय के अपनी समस्याओं को हमारे पास आकर बता सकते हैं।आपकी समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




