पलामू में ऑपरेशन प्रहार : 21 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

palamu : नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री रोकने को लेकर पलामू पुलिस की ओर से ऑपरेशन ‘प्रहार’ की शुरूआत की गयी है। इस महीने जुलाई में 100 नशीले कारोबारियों को पकड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत छोटे से लेकर बड़े स्तर के नशा सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गयी है। इसी क्रम में पाटन और मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में की गयी कार्रवाई के क्रम में 21 किलो 91 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस काले कारोबार में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से 10 हजार 500 रूपए नगद भी बरामद किए गए हैं। पाटन थाना क्षेत्र के आरेदाना के बरवाडीह में अशोक राम के घर में छापामारी कर सुखाकर तैयार किया गया 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसका बाजार मूल्य करीब डेढ लाख रूपए है। इस सिलसिले में अशोक राम को गिरफ्तार किया गया। गांजा प्लास्टिक के पांच बोरों में भरकर रखा हुआ था। अशोक ने गांजा की खेती की थी और तैयार हो जाने पर उसे सुखाकर बेचने के लिए रखा हुआ था। मौके से 10 हजार 560 रूपए भी बरामद किए गए।

शहर थाना क्षेत्र के कुंड मुहल्ला में महाकालेश्वर मंदिर के पास किराना दुकान में छापेमारी कर 91 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा को चार बंडल में भरकर बेचने के लिए रखा गया था। किराना दुकान की आड़ में गांजा की बिक्री की जाती थी। मौके से किरान दुकानदार नेसार अंसारी को गिरफ्तार किया गया।

एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस ब्रीफिंग में शनिवार को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पाटन थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई की टीम में सदर एसडीपीओ राजेश यादव, थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी, पुअनि अनिल सिंह, जितेन्द्र कुमार यादव, सअनि प्रभात किरण, जवान अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, फुलजेन्स खलखो शामिल थे।

टाउन थाना क्षेत्र में की गयी कार्रवाई में शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार, पुअनि अनिल कुमार यादव, सअनि संदीप राम एवं जोहन तिर्की शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!