पहली झारखंड वुमेंस प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी पलामू वॉरियर

पलामू वॉरियर ने पलामू को दिया, गर्व का ऐतिहासिक क्षण : मिथिलेश कुमार ठाकुर

Palamu : झारखंड में पहली बार हो रहे विमेन प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में पलामू वॉरियर्स की टीम कोल्हान डायनामोज को हराकर चैंपियन बन गई। पलामू ने कोल्हान को 43 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स ने 19.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी कोल्हान की पूरी टीम 16.4 ओवरों में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसको ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला क्रिकेट के क्षेत्र में झारखंड सहित पलामू के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अशेष मंगलकामनाएं। पलामू के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण !

झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतने पर पलामू वॉरियर की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन और टीम भावना से पलामू को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि महिला क्रिकेट के क्षेत्र में झारखंड सहित पलामू के लिए एक नई प्रेरणा बनेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अशेष मंगलकामनाएं।

पलामू वॉरियर टीम को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई : सन्नी शुक्ला

पलामू झामुमो के नेता सन्नी शुक्ला ने कहा कि पलामू वॉरियर टीम को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई! झारखंड की पहली झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर पलामू वॉरियर ने पूरे पलामू का मान बढ़ाया है। यह जीत सिर्फ एक टीम की नहीं, बल्कि उन सभी सपनों, संघर्षों और विश्वास की जीत है जिन्होंने इस सफर को संभव बनाया। कुछ दिन पहले एक जिद थी कि पलामू की भी अपनी टीम होगी। इसी सोच और संकल्प को लेकर सौरभ तिवारी भैया से मुलाकात हुई थी। आज वही सपना साकार होकर चैंपियन के रूप में हमारे सामने है। यह पल सचमुच गर्व और खुशी से भर देने वाला है। सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, प्रबंधन टीम और इस अभियान से जुड़े हर व्यक्ति को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस जीत को ले कर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है।

झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर पलामू वॉरियर ने पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है : आशुतोष विनायक

झामुमो नेता और क्रिकेट प्रसंशक आशुतोष विनायक ने भी बधाई देते हुए कहा पलामू वॉरियर को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई! झारखंड की पहली झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर पलामू वॉरियर ने पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और टीम भावना का शानदार परिणाम है। पलामू के ख्याति प्राप्त क्रिकेट कॉमेंटेटर आशुतोष उर्फ ए. पी लक्की ने टीम को बधाई देते कहा यह जीत महिला खिलाड़ियों को बहुत हौसला देगी और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा भी उन्हें मिलेगी।

फाइनल मैच में मोमेंट्स बेस्ट इकोनॉमी बॉलर का अवॉर्ड पलामू वॉरियर्स की आरती कुमारी को दिया गया

फाइनल मैच में मोमेंट्स बेस्ट इकोनॉमी बॉलर का अवॉर्ड पलामू वॉरियर्स की आरती कुमारी को दिया गया। मैच में मोमेंट्स सर्वाधिक छक्के का खिताब चांदमुनी पूर्ति को दिया गया। फाइनल मैच के मोमेंट्स प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आकांक्षा टोप्पो को दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!