पांकी : सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, हालत गंभीर

Palamu : पलामू जिला स्थित पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी सुधांशु कुमार और दीपक कुमार के रूप में की गई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से पांकी बाजार जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में इमली चौक के पास उनकी बाइक नियंत्रित हो गई।जिसमे बाइक से गिरकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायल का इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!