पाँच दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम का हवन-आहुतियों के साथ हुआ समापन

Latehar : मोंगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित पाँच दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम गुरुवार,27 अगस्त 2026 को हवन एवं आहुतियों के साथ विधिवत समापन हुआ।

कार्यक्रम दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया।लोगों को मियमित योगाभ्यास का महत्त्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

समापन कार्यक्रम में प्रचारक घनश्याम योगी जी, पिंटू कुमार रजक, सांसद प्रतिनिधि, अजय कुमार प्रसाद, वार्ड सदस्य, उमेश प्रसाद, विजय प्रसाद, अनीता देवी,पप्पू कुमार सिंह एवं जय विकास सिंह सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहभागियों एवं ग्रामीणों को आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।साथ ही लोगों से नियमित रूप से योग करने की अपील की गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!