
पिपराटाड़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 960 ग्राम अफीम के साथ तस्कर अरेस्ट
Palamu : पिपराटाड़ थाना की पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 960 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए लेस्लीगंज के डीएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार पलामू जिला में ऑपरेशन प्रहार एवं सफाया के तहत जिला अंतर्गत NDPS एवं अवैद्ध हथियार के विरुद्ध लगातार छापामारी किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में 26 अगस्त को पिपराटांड थाना अंतर्गत अमानत नदी बैराज के पास एक व्यक्ति सनोज भुईयाँ उम्र करीब-22 वर्ष पिता-बिदेशी भुईयाँ पता ग्राम-तितलंगी थाना-पिपराटांड़ जिला-पलामू को कुल-960 ग्राम अवैद्ध अफीम (तरल रुप) के साथ पकड़ा गया।
इस संबंध में पिपराटांड़ थाना कांड संख्या-46/2026, दि0-26/08/2026, धारा-17(b)/18(c) NDPS ACT के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। मौके पर पिपराटाड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार उपस्थित थे।




