
पांकी : अवैध लकड़ी से भरा टेंपो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Palamu : वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांकी थाना क्षेत्र के जोतांग जंगल में छापामारी अभियान चलाकर एक टेम्पो पर लदे अवैध लकड़ी को जप्त किया है।वही अवैध लकड़ी का तस्करी करते तीन तस्कर को भी वन विभाग की टीम ने पकड़ा है।

पकड़े गए तस्करों में पांकी थाना क्षेत्र के ताल गांव निवासी कमलेश यादव,अभिषेक भुइयां और जोतांग गांव निवासी छोटू भुइयां का नाम शामिल है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कुंदरी वन क्षेत्र के वन पदाधिकारी सुहाना सौरभ टोपो ने बताया की उक्त पकड़े गए तीनों व्यक्ति हमेशा जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर बेचने का काम करते थे।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की पांकी थाना क्षेत्र के जोतांग जंगल से अवैध रूप से लकड़ी लदा हुआ टेंपो पांकी की ओर आ रही है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम वहां पहुंची और अवैध लकड़ी लदे टेंपो को जप्त किया।
उन्होंने बताया की अवैध लकड़ी की तस्करी करने वाले तीन व्यक्तियों को भी पकड़ा गया है।जिन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।



