
छतरपुर : आभूषण ठगने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल
Surendra Kumar @ chhatarpur
छतरपुर (पलामू) : छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत नौडिहा बाजार क्षेत्र में गावों मे घूमकर झासा देकर महिला से आभूषण ठगने के आरोप में 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रशांत कुमार बताया कि एक महिला से अंगूठी, मंगलसूत्र साफ करने के बहाने आभूषण लेकर फरार हो गया। निशानदेही पर पकड़े गए लोगों से पुछताछ के क्रम में बताया गया है कि ये लोग एक बाईक में दो व्यक्ति का ग्रुप बना कर गाँव-गाँव घुमते है तथा चाँदी साफ करने के दौरान चाँदी का कुछ पार्टस को गला कर अपने पास रखते है।

इस प्रकार रखे गये चाँदी के लिक्विड से चाँदी अलग कर बेचते है। यदि कोई व्यक्ति झांसे में आकर सोने का आभूषण देता है तो उसे गायब करने के प्रयास में रहते है। इस संदर्भ में अनिता देवी उम्र 30 वर्ष पति संतोष उराँव ग्राम हुल्सी खुर्द थाना नौडीहा बाजार जिला पलामू के लिए आवेदन के आधार पर नौडीहा बाजार थाना काण्ड सं०-47/2026 दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस कुमार उम्र 20 वर्ष पिता विन्देशवर साह, राहुल कुमार उम्र 21 वर्ष पिता राजेश कुमार साह दोनो ग्राम जदिया थाना जदिया बाजार जिला सुपौल (बिहार), प्रभु कुमार शाह उम्र 28 वर्ष पिता त्रिथानन्द शाह, रोहन कुमार उम्र 22 वर्ष पिता विनेश शाह, अक्षय कुमार उम्र 22 वर्ष पिता स्व० संतोष शाह तीनो ग्राम मटियारी थाना रानीगंज जिला अररिया
रोहित कुमार उम्र 21 वर्ष पिता वकील शाह ग्राम जदिया थाना जदिया बाजार जिला सुपौल बिहार।
इस छापामारी दल मे पु०अ०नि० नीरज कुमार थाना प्रभारी, नौडीहा बाजार थाना पुलिस बल शामिल थे।



