
पांकी में भीषण सड़क हादसा : भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने जताया संवेदना, पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
Palamu : प्रखंड क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे की खबर मिलते ही पांकी की पूर्व जिला परिषद सदस्या सह भाजपा नेत्री लवली गुप्ता तुरंत पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। वहां उन्होंने घायल/पीड़ित व्यक्ति का हाल-चाल जाना और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

लवली गुप्ता ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हैं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही डॉक्टरों से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि घायल व्यक्ति को शीघ्र स्वस्थ किया जा सके। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की।इस दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई थी और सभी घटना को लेकर चिंतित नजर आए।



