पांकी : 6.608 किलो अवैध गांजा और 1.99.500 रुपया नगद रुपए बरामद

Palamu : पलामू एसपी के निर्देश पर पांकी थाना की पुलिस ने छापामारी अभियान के क्रम में पांकी थाना क्षेत्र के दुबईया माड़न निवासी अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे के घर से 6.केजी 608 ग्राम गांजा और 199500 नगद रुपए बरामद किया है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि दिनांक-9 मई को पुलिस अधीक्षक पलामू को गुप्त सुचना मिली थी कि पांकी थाना अंतर्गत ग्राम दुबईया माड़न के अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे पिता स्व० मुसाफिर सिंह के घर में काफी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गाँजा रखे हुए हैं और चोरी छिपे खरीद बिक्री का काम कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त छापामारी दल के द्वारा उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्राम दुबईया माइन के अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे पिता स्व० मुसाफिर सिंह के घर पर सशस्त्र बल के सहयोग से छापामारी किया गया।

अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे पिता स्व० मुसाफिर सिंह एंव इनका लड़का विकास कुमार पिता अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे दोनो ग्राम दुबइया माड़न थाना पांकी जिला पलामू घर से फिरार हो गए। अग्रतर घर के तलाशी के क्रम में अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे के घर के कमरे से अलग-अलग पॉलिथिन में 6.608 कि०ग्रा० गांजा जैसा पदार्थ एवं विकास कुमार उर्फ विकास दुबे पिता अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे के कमरे के अलमिरा से बंडल में 500 रुपये का कुल 399 नोट, कुल 500X399 = 1,99,500/- रुपये बरामद किया गया। तत्पश्चात् बरामद सामान को विधिवत जप्त किया गया।

छापामारी अभियान में लेस्लीगंज डीएसपी मनोज कुमार झा, पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन,एसआई रविंद्र राहुल, रंजीत कुमार,एएसआई मृत्युंजय महतो सहित थाना के अन्य सशस्त्र बल और पुलिस जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!