पांडु : युवक का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहरा गांव के समीप बेलहरा से लोमड़ीडीह जाने वाले कच्चे रास्ते पर शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के जोगनी पहाड़ निवासी उमेश राम के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि संजय कुमार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सोया हुआ था।

शनिवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो संजय कुमार घर से कुछ दूरी पर जमीन पर पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव के गर्दन में गमछा लगा दिया और महुआ पेड़ के नीचे छोड़ दिया, ताकि मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो।

घटना की सूचना मिलने के बाद पांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!