पाटन-किशुनपुर के प्रसिद्ध व्यवसाई कुंदन उपाध्याय के माता जी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा ग्राम निवासी और पाटन-किशुनपुर के प्रसिद्ध व्यवसाई कुंदन उपाध्याय के माताजी कलावती देवी के श्राद्ध कार्यक्रम में पलामू के सासंद वीडी राम, सासंद के निजी सचिव अलख दुबे, भाजपा नेता संजय सिंह, समाजसेवी व बलगढ़ा निवासी महेंद्र पांडेय, किशुनपुर ओपी प्रभारी रणजीत सिंह सहित कई दिग्गजों का हुजूम उमड़ पड़ा।

श्राद्ध सह ब्रह्मभोज कार्यक्रम में चेतमा, मनिका, रबदी, डूमरखोला, बाली, खैररदोहर, अकराहा, काला, आरेदाना, करर, लोइंगा किशूनपुर, पाटन, डाल्टनगंज, गढ़वा, रांची सहित पलामू-गढ़वा जिले के कई गांव के लोग पहुंचे। सभी ने कुंदन उपाध्याय की मां कलावती देवी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया।

रविवार और सोमवार की सुबह से ही महान पंडितों के द्वारा श्राद्ध कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसमें कर्मकांडी विद्वानों की महती भूमिका रही।

चेतमा ग्राम निवासी व प्रसिद्ध व्यवसाई कुंदन उपाध्याय के माता जी के श्राद्ध सह ब्रह्मभोज कार्यक्रम को सफल बनाने में बचन उपाध्याय, कृष्णा उपाध्याय, शिक्षक विनोद उपाध्याय, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत उपाध्याय और विकास उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, किशुनपुर पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य सह चेतमा, मणिका और बरडीहा के सरपंच साहब संतोष उपाध्याय उर्फ राजू उपाध्याय, सुदामा उपाध्याय, बीरेंद्र उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, नागेंद्र उपाध्याय, काजू उपाध्याय, रघुनाथ उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, धनंजय उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय, वशिष्ठ उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, झारखंड राज्य के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित थे। मौके पर कुंदन उपाध्याय ने कहा कि मैं सभी लोगों को अपने हृदय के अंतःकरण से शुभकामना देता हूं, जो मेरी मां के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचकर मुझे अनुगृहित किया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!