प्रथम उपमहापौर राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने किया P+ EV इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन
PALAMU : मेदिनीनगर शहर के भारत माता चौक (साहित्य समाज चौक), हमीदगंज रोड स्थित Paridhi Enterprises – P+ EV Electric Scooty शोरूम का उद्घाटन राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह), प्रथम उपमहापौर, ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक राजेश जी को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शोरूम में आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पर्यावरण के अनुकूल और शून्य उत्सर्जन वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए यह प्रतिष्ठान शहरवासियों को परिवहन का एक आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर मंगल सिंह ने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नया व्यवसाय ग्राहकों का विश्वास अर्जित करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
स्थान: साहित्य समाज चौक, हमीदगंज रोड, मेदिनीनगर, पलामू।




