बंगाल-असम में भाजपा की सरकार, केरल में कांग्रेस जीत के करीब

New Delhi : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के प्रारंभिक रुझान आने लगे हैं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर देखा जा रहा है। इस बीच भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है और बहुमत के करीब पहुंच रहा है। असम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। केरल में कांग्रेस बहुमत के करीब है।

पश्चिम बंगाल में मुख्य रूप से मुकाबले में तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, सीपीआईएम और कांग्रेस है। वहीं तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन, AIADMK गठबंधन, टीवीके और एनटीके के बीच है। केरल में मुख्य मुकाबले में LDF,UDF और NDA है। असम में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला NDA बनाम कांग्रेस गठबंधन के बीच है।

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार पीछे चल रही हैं। कोलकाता के श्यामपुकुर से टीएमसी की मंत्री शशि पांजा पीछे है। शुरुआती रूझानों में कोलकाता के बेलेघाटा, मानिकतला, काशीपुर में टीएमसी आगे और मुस्लिम बहुल कोलकाता पोर्ट सीट पर भाजपा के राकेश सिंह आगे हैं।

पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि आज़ादी के बाद से बंगालियों ने ऐसे चुनाव नहीं देखे हैं और इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल को अपनी मौजूदा चुनावी संस्कृति से आज़ाद होने की ज़रूरत है. उनका तर्क था कि अगर बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य अपने वोटिंग पैटर्न बदल सकते हैं, तो बंगाल भी बदल सकता है. भट्टाचार्य ने आगे कहा कि भारत ‘मोदीमय’ होता जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति को एक नई परिभाषा दी है. उन्होंने कहा कि ‘नया धर्म लोकतंत्र है और नई राजनीति विकास है’ और पार्टी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में वोटों की गिनती जारी है. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं, तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी एक ही फेज में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. बंगाल की 293 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई थी.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!