बरवाडीह : घर में लड़ाई हुआ तो युवक ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के हुरलौंग गांव निवासी राजकुमार कोरवा के पुत्र दिनेश कोरवा (उम्र 23 वर्ष) ने बीती रात मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर लिया।
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है की सोमवार की रात दिनेश कोरवा को किसी बात को लेकर परिजनों से कहा सुनी हो गई। इस बीच मानसिक तनाव में आकर दिनेश कोरवा जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुवे परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकाश कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट है गई।




