
भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को भाजपाइयों ने खदेड़ा
Latehar : भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक विरोध देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों के कार्यालय घेराव का विरोध करते हुए अपनी आपत्ति जताई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत और स्वाभिमान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अन्याय और राजनीतिक दबाव के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता को पार्टी की प्रमुख ताकत बताते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक परिस्थिति में वे अपने संगठन के साथ खड़े रहेंगे।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।





