ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र के हत्यारे हैं : आफताब

Latehar : एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश सह सचिव आफताब आलम, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने अपनी बातें रखीं।

प्रदेश सह सचिव आफताब आलम ने कहा कि देश को आपातकाल जैसी स्थिति की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग के चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से देश के करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की।

प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों को मजबूत करने में लगी है।

वहीं, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और देश के युवा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने वाले निहत्थे लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के लिए आगे आने की अपील की।

वहीं, अनीता देवी ने कहा कि महिलाएं जागरूक हो रही हैं और सड़क पर उतरकर भाजपा तथा उसकी नीतियों का विरोध कर रही हैं। टिंकू ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तफा दो, नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, अमित शाह मुर्दाबाद, लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो के जमकर नारे लगाए।

इस विरोध प्रदर्शन में दारोगी यादव, गुंजार उरांव,सुनील प्रसाद, अख्तर, ज्योति प्रकाश दुबे, मोती उरांव, फूलचंद यादव,इमरान अंसारी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!