
मनातू : सड़क दुर्घटना में 3 वर्षीय बच्ची की मौत, मां भी गंभीर रूप से घायल
Palamu : मनातू थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी प्रभु भुइयां की पुत्री सुगंधा कुमारी उम्र 3 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि पत्नी प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल गई।जिसका इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह प्रभु भुइयां अपनी पत्नी प्रमिला देवी और पुत्री सुगंधा कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने नावाजयपुर गांव गया था। उधर से शाम के समय घर लौटने के क्रम में मनातू थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में एक बोलेरो वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर पत्नी प्रमिला देवी और पुत्री सुगंधा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों घायल मां बेटी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने सुगंधा कुमारी को मृत घोषित कर दिया।वही घटना की जानकारी मिलने पर मनातू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर दोनों वाहन को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।




