लेस्लीगंज : फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में एक 29 वर्षीय महिला ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान आलोक रंजन की पत्नी चिंता देवी (उम्र 29 वर्ष) के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।

घटना के बारे में मृतिका के पति आलोक रंजन ने बताया कि सोमवार को वह अपनी माता फूला कुंवर को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में पड़वा गांव लेकर गया था। उधर से जब शाम को वह घर वापस लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा बंद है।।इसके बाद उसने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी लेस्लीगंज थाना की पुलिस को दी गई।जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस की देखरेख में बंद पड़े घर का दरवाजा खोलवाया गया। दरवाजा खोल कर देखा गया तो चिंता देवी का शव फांसी के फंदे से झूल रही थी। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!