
Palamu: शराब पीने के लिए पत्नी से मांग रहा था 100 रुपया, नहीं देने पर कर ली आत्महत्या
Ramgadh : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही नावाडीह गांव निवासी नंदू यादव उम्र 25 वर्ष शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी से झगड़ा कर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि नंदू यादव शराब का आदी था। शराब पिए बिना वह एक दिन भी नहीं रह पाता था। शुक्रवार की शाम नंदू अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए 100 रुपया मांग रहा था। पत्नी पैसा देने से मना कर दी।जिसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद गुस्से में आकर नंदू यादव ने अपने घर में फांसी लगा लिया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी चिकित्सकों ने नंदू यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




