मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुसैनाबाद में सांसद ने चलाया विशेष जनसम्पर्क अभियान

Palamu : नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के बारह साल पूर्ण होने के मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कार्यक्रम “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” के तहत हुसैनाबाद विधानसभा में विशेष जन संपर्क अभियान चलाया और विधानसभा के प्रमुख लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। जिसमे छतरपुर रोड जपला गम्हरिया के अखिलेश पासवान, मुखिया दंगवार अमरेन्द्र ठाकुर,पंचायत समिति सदस्य संतोष राम, आरसी मेहता रिटायर्ड कैप्टन, दुखन सिंह रिटायर सुबेदार, गांधी चौक के श्रीरंजन कुमार, ओम प्रकाश अग्रवाल, जेपी रोड के डॉक्टर शिवप्रसाद मेहता, दंगवार के डॉक्टर अखिलेश गुप्ता एवं आलोक केसरी के घर जाकर उनसे मिले।

इसी क्रम में सांसद श्री राम ने दंगवार के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर के घर दोपहर का भोजन भी किया। इसके बाद सांसद श्री राम ने जपला-छतरपुर रोड में चारधाम के पास वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षरोपण भी किया। इसी क्रम में वे ग्राम पतरा खुर्द में भाजपा कार्यकर्ता सत्येंद्र साव के पुत्र के विगत दिनों पानी में डूब जाने से हुई असमायिक दुःखद मृत्यु पर शोक संतप्त परिजनों से मिले और संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।फिर उन्होंने कार्यक्रम “स्वच्छता अभियान” के तहत जपला के गाँधी चौक पर साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों से प्लास्टिक आपशिष्ट की सफाई पर विशेष बल देते हुए पलास्टिक से बनी थैले की जगह कपड़े एवं कागज से बनी विशेष प्रकार की थैले का उपयोग करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि एक बार फेंक दिए जाने के बाद, कई प्लास्टिक आसानी से जैविक रूप से विघटित नहीं होते और सदियों तक पर्यावरण में बने रह सकते हैं। इनके विघटन से सूक्ष्म प्लास्टिक निकलते हैं जो मिट्टी और महासागरों को प्रदूषित करते हैं, वन्यजीवों को प्रभावित करते हैं और खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करते हैं। कुछ प्लास्टिक विघटन के दौरान विषैले रसायन भी उत्सर्जित करते हैं ।तत्पश्चात “प्रगति पथ यात्रा”कार्यक्रम के तहत उन्होंने विकास स्थलों एवं उच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं जैसे जल जीवन मिशन के अंतर्गत सोन नदी पर निर्माणाधीन पेयजलापूर्ति योजना एवं जुड़को द्वारा निर्माणाधीन हुसैनाबाद पेयजलापूर्ति योजना तथा हरिहरगंज फॉर लेन बाईपास का निरिक्षण किया और वस्तुस्थिति की अद्यतन जानकारी ली।

सांसद श्री राम ने छतरपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के क्रम में पाया कि आउटलेट पाइप से पानी का रिसाव हो रहा है जिसपर सांसद श्री राम ने काफ़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए साइट पर उपस्थित साइट इंचार्ज को एक सप्ताह के भीतर रिसाव को दूर करने का आदेश दिया।

जनसम्पर्क कार्यक्रम के बारे में सांसद श्री राम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे हैं,श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियां से परिपूर्ण 12 वर्ष 7 जून 2026 को पूर्ण हो गया है,हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब शोषित एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करना, नारी शक्ति का सशक्तिकरण तथा देश का समग्र विकास हमारी प्रमुख उपलब्धियां रही है ।वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करते हुए सरकार “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है।आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनेंगे और जन सेवा के अपने सार्वजनिक जीवन में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करेंगे। इसी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार “बारह साल विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के” पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 5 जून 2026 से 21 जून 2026 तक घोषित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन पुरे देश में किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम में सांसद श्री राम के साथ उनके 5 लोगों के समूह में वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर कुशवाहा, रविन्द्र सिंह, रामेश्वर राम, डॉ. अखिलेश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रंजीत पासवान, अखिलेश मेहता, सुबोध कश्यप,ईश्वरी पाण्डेय, भोला पाण्डेय, श्रवण अग्रवाल,विनय पासवान, संतोष सिंह, अजय जायसवाल, महेन्द्र सिंह, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, कौशल झा आदि शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!