राज्यस्तरीय जूडो चैंपियनशिप में भाग लेंगे संत मरियम स्कूल के 13 खिलाड़ी

प्राचार्य कुमार आदर्श ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दी शुभकामनाएं

PALAMU : झारखंड राज्य जूनियर एवं सीनियर जूडो चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के 13 खिलाड़ी पलामू का प्रतिनिधित्व करेंगे। 9 से 11 अक्टूबर तक कोडरमा के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्राचार्य कुमार आदर्श ने शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। खिलाड़ियों को पूरी मेहनत, एकाग्रता और खेल भावना के साथ मुकाबले में उतरना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से विद्यालय और पलामू जिले का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में आर्यन वर्मा, अमित सिंह, आदर्श कुमार, मयंक दुबे, आनंद कुमार, अंश राज रंजन, अनमोल कुमार, अंश भाई पटेल, आर्यन राज, अंश गुप्ता, आशु कुमार सान्याल, सूरज कुमार और आयुष प्रकाश शामिल हैं।खिलाड़ियों के साथ विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह पलामू जूडो एसोसिएशन के सचिव सुमित वर्मन भी कोडरमा गए हैं। विद्यालय परिवार को खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!