रेहला : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

विश्रामपुर (पलामू) : रेहला-बिश्रामपुर मुख्य पथ पर बरवाडीह टोला के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी व एक युवक घायल हो गया.घटना शुक्रवार दिन के तीन बजे की है.

मृतक की पहचान रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा गांव निवासी धनंजय पांडेय के 32 वर्षीय पुत्र मनीष पांडेय उर्फ बिट्टू पांडेय के रूप में हुयी है.वहीं घायल युवक विवेक पांडेय उर्फ सूरज पांडेय भी गोदरमा गांव का ही रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू पांडेय व सूरज बुलेट मोटरसाइकल से बिश्रामपुर नप मुख्यालय से घर वापस आ रहे थे.इसी बीच उसकी मोटरसाइकल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.दुर्घटना कैसे घटी इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं हो पायी है.

दुर्घटना में बिट्टू के सर में गंभीर चोट लगी वहीं सूरज भी घायल हो गया.दोनों को तत्काल बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेदिनीनगर एनएमसीएच रेगर कर दिया गया.

वहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत बिट्टू को मृत घोषित कर दिया.जबकि सूरज की स्थिति ठीक है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!