लंबे समय से बीमार चल रहे पुलिस जवान की मौत,पुलिस लाइन में मृतक जवान को दी गई श्रद्धांजलि

Palamu  : विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव निवासी चालक आरक्षी राजनाथ मोची जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार की सुबह मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। बताते चले की राजनाथ मोची को करीब 6 महीना पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था।उनका इलाज रांची के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था।

इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए थे। स्वस्थ होने पर परिजन उन्हें घर लेकर गए थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। राजनाथ मोची के निधन के बाद पुलिस महकमे व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक चालक आरक्षी राजनाथ मोची को जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों की आंखे नम थी.सभी गमगीन माहौल में साथी पुलिस कर्मी को विदाई दिया।मौके पर एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया।

इसके बाद मृतक राजनाथ मोची के शव को पुलिस अभिरक्षा में सम्मान के साथ बिश्रामपुर भंडार पैतृक आवास भेज दिया गया। वहीं मौके पर उपस्थित कपिल चौधरी ने कहा कि घटना काफी दुखद है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. एसपी ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से पूरा पुलिस परिवार गमगीन है. ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करे।

मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश राम, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू कुमार ,डेविड मिंज,कोषाध्यक्ष रूपेश सिंह,पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा, उपाध्याय जयप्रकाश पुरी,कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे,मोहम्मद इसराइल,लालू उरांव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!