सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Ranchi : jamshedpur स्थित एमजीएम थाना क्षेत्र के निर्मल चौक और ताता पत्थर के बीच मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में टाटा मोटर्स के ठेका कर्मी 24 वर्षीय राकेश महतो की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार धनिया निवासी राकेश महतो ड्यूटी समाप्त करने के बाद ग्लैमर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान निर्मल चौक ताता पत्थर के पास सामने से आ रही एक स्प्लेंडर बाइक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक सवार थे और बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं, जिसके कारण आमने सामने टक्कर हुई।

स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीनों युवकों की पहचान जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के तिलामुड़ा गांव निवासी समीर माझी(17), समीर कालिंदी (20) और बिरसा माझी( 18 ) के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने राकेश महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायल युवकों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

राकेश की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार राकेश परिवार का इकलौता बेटा था। वह टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी के तौर पर काम करता था और रोजाना की तरह ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहा था।

एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!