विश्रामपुर : मलबे में दबकर युवक व मजदूर की मौत, पुराने घर की दीवार बनी काल

Palamu : पलामु जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ गेरुआ गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक समेत एक की मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतकों की पहचान प्रदीप रजक के 18 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार तथा 50 वर्षीय मजदूर दुखी भुइया के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सतीश कुमार के नए पक्के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पुराने जर्जर घर की दीवार को गिराने का काम किया जा रहा था।निर्माण कार्य के क्रम में सतीश कुमार मजदूरों के साथ मिलकर दीवार का मलबा हटाने में जुटा था। तभी अचानक पुरानी दीवार भरभराकर गिर पड़ी जिसमें दीवार से दबकर मजदूर दुखी भुइया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सतीश रजक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल सतीश रजक को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार, विकाश कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार परिजन सतीश रजक के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!