शैक्षणिक भ्रमण से लौटे पीएम श्री विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राएं, ऐतिहासिक धरोहरों का किया अध्ययन

Latehar : जेईपीसी झारखंड, रांची के तत्वावधान में आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय कोटाम एवं पीएम श्री राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय गारू के कुल 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दोनों विद्यालयों से 30-30 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण पर गए थे। 27 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक आयोजित भ्रमण कार्यक्रम के बाद सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक 31 अगस्त की संध्या सकुशल अपने घर लौट आए।

भ्रमण दल में पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय कोटाम से प्रधानाध्यापक प्रसाद बैठा एवं शिक्षिका सबिता एक्का शामिल थीं। वहीं पीएम श्री राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय गारू से शिक्षक प्रदीप सिंह एवं कंचन लकड़ा विद्यार्थियों के साथ भ्रमण पर गए। सभी शिक्षकों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, अनुशासन एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ओडिशा के विभिन्न ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। बच्चों ने प्रसिद्ध नंदनकानन प्राणी उद्यान, विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा समुद्र तट, ओडिशा राज्य संग्रहालय स्टेट म्यूजियम सहित अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राचीन इतिहास, स्थापत्य कला, संस्कृति, कला एवं जैव विविधता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों के प्रत्यक्ष अवलोकन से विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने बताया कि पुस्तकों में पढ़ी गई ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अनुभव बेहद रोचक और ज्ञानवर्धक रहासंग्रहालय मंदिर, समुद्र तट एवं प्राणी उद्यान का भ्रमण कर उन्हें कई नई जानकारियां मिलीं।भ्रमण से लौटे छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस यात्रा से उन्हें देश की समृद्ध ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को नजदीक से जानने और समझने का अवसर मिला।

इस दौरान उनकी जिज्ञासा बढ़ी तथा व्यावहारिक ज्ञान में भी वृद्धि हुई। सभी विद्यार्थी काफी खुश और उत्साहित नजर आए।पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय कोटाम के प्रधानाध्यापक प्रसाद बैठा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सीखने का प्रभावी माध्यम है। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को नजदीक से देखा और उनके महत्व को समझा। इससे बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास तथा सोचने समझने की क्षमता का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि जेईपीसी झारखंड द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक रहा। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!