संगीता कुशवाहा बनी राजद महिला मोर्चा की पलामू जिलाध्यक्ष

मनोनयन पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

Palamu :.राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं महिला मोर्चा की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वंदना, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनीता यादव की अनुशंसा पर संगीता कुशवाहा को राजद महिला मोर्चा का पलामू जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

उनका मनोनयन संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए किया गया है. इस जिम्मेदारी के लिए संगीता कुशवाहा को राजद के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि संगीता कुशवाहा के नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी. साथ ही संगठन का विस्तार होगा और महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!