संदिग्ध परिस्थिति में युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस
Palamu ; मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में घायल हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से युवक घायल हुआ है। घायल युवक का इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। अब युवक को गोली कैसे लगी, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

मालूम हो की युवक अपना दुकान बंद करके जेलहाता के रास्ता अपना घर जा रहा था।घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसके पेट से खून निकल रहा है और जख्म का निशान है। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।
इस घटना के बाद से पुलिस संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।




