
सड़क दुर्घटना में नाना,नाती की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Latehar: बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सालवे पंचायत के जबरा ग्राम निवासी अनुज प्रजापति के पिता सुकर प्रजापति और उसका भगिना आलोक कुमार रविवार की रात में शादी समारोह से वापस आने के क्रम में दोनों का एक्सीडेंट हो गया और दोनों का घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।यह दुर्घटना एक शादी समारोह से घर आने के क्रम में बागरा जबड़ा के समीप हुई।इस सड़क हादसे में नाना नाती की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पोस्मार्टम के पश्चात शव के साथ सोमवार को एनएच 22 चतरा रांची मुख्य मार्ग को शाम 4 बजे से बरछिया चौक के पास जाम कर दिया।सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।मृतक सुकर प्रजापति के पुत्र अनुज प्रजापति ने कहा कि जबतक आश्रितों को नॉकरी व उचित मुआवजा नही मिलेगा सड़क जाम रहेगा।आक्रोशित ग्रामीण हाइवा चालन में नियंत्रण करने की भी मांग कर रहे थे।समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था।




