स्कूल क्रिकेट लीग का टीम निबंधन 27 अक्टूबर से 03 नवंबर 2026 तक

जिला खेल स्टेडियम में 10 नवंबर से स्कूल क्रिकेट लीग का होगा उद्घाटन

Latehar : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग 2026-27 के लिए स्कूल,क्लब, इंस्टीट्यूट तथा अकादमी का निबंधन 27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक जिला खेल स्टेडियम में दिन के 11 बजे से किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में जिला भर के सभी स्कूलों, (सरकारी, गैर सरकारी), कोचिंग सेंटर, क्लब तथा इंस्टीट्यूट के बालक 14 तथा 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

जिलेभर के सभी स्कूल,कोचिंग,क्लब तथा इंस्टीट्यूट संचालक अपने टीम का निबंधन निर्धारित अवधि तक लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सीनियर कोच श्रवण महली मो न 070-044-37224 तथा कोच शमरेश बादल मो न 085399 55009 तथा निबंधन कर्ता रौनक दुबे मो न 947-272-9789 से संपर्क कर अपने अपने टीम का निबंधन करवा सकते हैं।संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल क्रिकेट लीग का निबंधन प्रक्रिया 3 नवंबर को पूर्ण कर दिनांक 10 नवंबर 2026 से इस प्रतियोगिता को जिला खेल स्टेडियम में प्रारम्भ कर दिया जाएगा।वहीं श्री सिंह ने जिलेभर के सभी स्कूलों, कोचिंग सेंटर, क्लब तथा इंस्टीट्यूट को इस प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का अपील किया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!