आगामी छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त ने शहर में छठ घाटों का किया निरीक्षण

Latehar : आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर आज उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा लातेहार नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गिजनियाटांड़, धर्मपुर, चटनाही एवं करकट छठ घाट का जायजा लेकर छठ महापर्व के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, आवागमन के मार्गों को सुगम बनाने तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए छठ महापर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का महापर्व है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अंचल अधिकारी लातेहार नन्द कुमार राम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता,थाना प्रभारी, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!