
हुसैनाबाद और हैदरनगर के तटीय गांवों में अलर्ट जारी, बढ़ रहा है सोन नदी का वाटर लेवल
Palamu : सोन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए हुसैनाबाद और हैदरनगर क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जलाशयों से करीब दो लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी सोन नदी में पहुंचने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा है।हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोन नदी से सटे सभी गांवों यथा-कबरा कला, परता एवं सजवन में पुलिस ने माइकिंग कर ग्रामीणों को अलर्ट किया है।

थाना प्रभारी तंजीलूल मनान मनउव्वर ने बताया कि नदी के बीच बालू के टीलों पर खेती करने वाले किसानों, पशुपालकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर लौटने की सलाह दी गई है।

हुसैनाबाद के सोनपुरवा, देवरी खुर्द, देवरी कला, बुधुआ, बड़ेपुर और दंगवार समेत तटीय इलाकों में ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका को देखते हुये प्रशासन लगातार निगरानी कर रही है।





