हुसैनाबाद : पिकअप वाहन और टेंपो के टक्कर में आधा दर्जन व्यक्ति घायल
Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव के पास पिकप वाहन और टेंपो के टक्कर में टेंपो पर सवार आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के स्वर्गीय बिहारी पासवान की पत्नी कवल पति कुंवर 50 वर्ष,बेटी शीला देवी 25, नतनी अंजली कुमारी 3 वर्ष सहित अन्य का नाम शामिल है।
घटना के बारे में घायल शीला देवी ने बताया की मंगलवार की शाम वह अपने परिवार के साथ टेंपो पर सवार होकर जपला बाजार जा रही थी। टेंपो पर अन्य व्यक्ति भी सवार थे। इसी बीच रास्ते में सिमरसोत गांव के पास टेंपो का पिकअप वाहन से टक्कर हो गई जिसमें टेंपो पर सवार सभी व्यक्ति घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

इलाज के बाद भी चिकित्सको ने कवल पति कुंवर,बेटी शीला देवी,नतनी अंजली कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी कवल पति कुंवर की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर हुसैनाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।



