10 लाख घूस लेते सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उप लेखा नियंत्रक अरेस्ट

New Delhi : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत उप लेखा नियंत्रक संदीप को 10 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी ने एक निजी कंपनी के अनुबंध के नवीनीकरण की फाइल को जल्द निपटाने के लिए पहले 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद वह 10 लाख रुपये लेने पर सहमत हुआ।

सीबीआई के अनुसार, आरोपी उप लेखा नियंत्रक संदीप (आईसीएएस: 2020) के खिलाफ मंगलवार को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। वह यहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्तीय सलाहकार के पद पर कार्यरत था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि निजी कंपनी के अनुबंध के नवीनीकरण से जुड़ी फाइल उसके पास लंबित थी और उसे जल्द निपटाने के लिए आरोपी ने रिश्वत की मांग की थी।

जांच एजेंसी ने मंगलवार को जाल बिछाया और आरोपी को उसकी पत्नी के जरिए 10 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए पकड़ लिया। सीबीआई ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीबीआई ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!