13 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में 1671 अभ्यर्थी हुए शामिल

लातेहार:जिले में रविवार को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। लातेहार, चंदवा और मनिका प्रखंड में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई।परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की नकलबाजी या अनुचित साधनों के उपयोग पर पूर्ण रोक सुनिश्चित की जाए।जिले में कुल 2931 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से 1671 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1260 अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी।परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई गई। परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!