सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में 25 सितंबर को गूंजेगी नमामि भारतम् कार्यक्रम की गूंज : चितरंजन सिंह
Palamu : वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा 25 सितम्बर को देश भर में ‘नमामि भारतम् कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देश भर के विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों सहित चयनित स्थानों पर निर्धारित समय में एक समय, एक लय एवं एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा।

इसी क्रम में इस कार्यक्रम को लेकर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हमीदगंज, मेदिनीनगर में विशेष आयोजन किया जाएगा। विद्यालय परिसर में 25 सितम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे वंदेमातरम का सामूहिक गायन होगा। कार्यक्रम प्रारंभ प्रातः 10:30 बजे की जाएगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य चितरंजन कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संघर्ष, सांस्कृतिक गौरव और मातृभूमि के प्रति श्रद्धा का सशक्त प्रतीक है। इस कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्र के प्रति प्रेम एवं एकता की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार इस ऐतिहासिक अवसर को पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयार है।प्रधानाचार्य सहित प्रबंध समिति के सभी महानुभावों ने नगरवासियों से अपील की है कि निर्धारित 25 सितम्बर (शुक्रवार) प्रातः 11:00 बजे विद्यालय परिसर में अपने परिवार सहयोगियों एवं इष्ट-मित्रों के साथ पहुँचकर सामूहिक गायन में सहभागी बनकर गिनीजबुक ऑफ़ वर्ल्ड में कीर्तिमान स्थापित करने का साक्षी बने।
विद्या भारती विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हमीदगंज, मेदिनीनगर के प्रयास से यह कार्यक्रम नगर के प्रसिद्ध विद्यालयों जैसे संत मरियम स्कूल नावाटोली, ग्रीन वेली स्कूल बरालोटा, के. जी. गर्ल्स सादिक चौक, विमला पांडे मेमोरियल बैरिया चौक, संत जेवियर मेजरमोर, एम.भी.डी. जेलहाता, ब्राइट लैंड स्कूल रेड्मा, डेडीकेटेड एकेडमी सुदना, हेरिटेज इंटरनेशनल चियांकी, एस.एल.ए. शाहपुर, एवं योध सिंह नामधारी महाविद्यालय सदिक चौक में आयोजित है।उन्होंने कहा जब बड़ी संख्या में लोग एक स्वर में एक भावना के साथ राष्ट्रगीत का गायन करेंगे तो उससे आपसी एकता, सामाजिक समरसता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।




