चैनपुर : बंदूआ गोलीकांड का आरोपी कुडू से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चैनपुर(पलामू): चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ गांव में बीते माह जुलाई में हुई गोलीबारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब दो माह से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सईयार मियां के पुत्र 20 वर्षीय मोबिल मियां के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार किया।

इधर इस संदर्भ में थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि बंदूआ गांव में हुई घटना में गोली लगने से चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव निवासी मकबूल मियां, सुलेमान मियां और शाहीना बीबी घायल हुए थे, जबकि मकबूल मियां की मौत हो गई थी। घटना के बाद घायलों के परिजनों ने तबरेज, अबरेज आलम, गोखुला मियां, आजाद मियां, क्यूम मियां, शेरू मियां, सोनू मियां, इमरान मियां समेत कई अन्य लोगों पर गोली चलाने, मारपीट करने तथा महिला पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया था।


जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं इसी कांड में शामिल मोबिल मियां घटना के बाद से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना मिली थीं कि फरार आरोपी अपने ससुराल में रह रहा है। जहां चैनपुर पुलिस ने लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी अभियान में एसआई राजेश कुमार सहित थाना शस्त्र बल शामिल थें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!