440 किलो गांजा जप्त, पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 तस्कर अरेस्ट
Palamu : अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री के विरुद्ध पलामू में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से 4 क्विंटल 40 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पलामू के जांबाज एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि दिनांक-28.08.2026 को नौडीहा बाजार थाना अन्तर्गत ग्राम महुराव में अवैध मादक पदार्थ के तस्करी तथा गुप्त सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर के नेतृत्व में टीम करन विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

एसपी ने कहा कि टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेद आलम एवं अली रजा दोनो पिता रमजान असारी ग्राम महुराम के घर आईसर ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या-OD14AB 1072 एवं टेम्पू वाहन संख्या BR26PB 2661 से 16 बोडा में पैकेट बना कर रखे गए गाँजा का वजन करीब 440 किलो ग्राम जप्त किया गया।
बरामद मादक पदार्थ का डी०बी० कीट से जाँच किया गया। जिसमें बोरे में मादक पदार्थ होने की पुष्टी हुई। बरामद मादक पदार्थ को जप्त किया गया तथा अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करने वाले 1. जमशेद आलम एवं 2. अली रजा, दोनो पिता रमजान असारी ग्राम महुराँव, थाना नौडीहा बजार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी
- जमशेद आलम पिता रमजान असारी ग्राम महुराँव, थाना नौडीहा बजार, पलामू। 02. अली रजा पिता रमजान असारी ग्राम महुरौंद थाना-नौडीहा बजार, पलामू ।
बरामद सामानों की विवरणी
443 किलो ग्राम अवैध गाँजा (18 प्लास्टीक के बोरा में 424 छोटा-छोटा पैकेट बनाया हुआ)।
आईसर ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या OD14AB 1072
टेम्पू वाहन संख्या- BR26PB 2661
ओपो कंपनी का एक मोबाईल फोन
नथींग कंपनी एक मोबाईल फोन
छापामारी दल
- प्रशान्त कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छत्तरपुर, पलामू ।
- पु०नि० द्वारिका राम्, छतरपुर अंचल।
3.पु०अ०नि० नीरज कुमार, थाना प्रभारी, नौडीहा बाजार थाना।
- नौडीहा बाजार थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल।



