
54 चौकीदारों की सेवा संपुष्ट, 22 प्रस्ताव खारिज
लातेहार:उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में चौकीदार स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई।सेवा संपुष्टि के लिए कुल 76 चौकीदारों का प्रस्ताव रखा गया था। इसमें से 54 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि कर दी गई है, जबकि 22 चौकीदारों का प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया गया है।अस्वीकृत किए गए 22 प्रस्तावों को सुधार के साथ अगली बैठक में पुनः रखा जाएगा।बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,अपर समाहर्ता लातेहार सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ सुलेमान मुंडरी, पुलिस उपाधीक्षक,मुख्यालय, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




