पाटन : सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय युवती की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Palamu : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सतहे गांव में सोमवार शाम सड़क हादसे में 16 वर्षीय काजल कुमारी की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह पाटन-नावाजयपुर-पदमा मुख्य मार्ग को सतन टोला के समीप जाम कर दिया. करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित रहा.

इस दौरान एक स्कूल बस भी फंसी रही. ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर लगाने, सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को छतरपुर से पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, सतहे गांव निवासी उदय यादव की पुत्री काजल सोमवार शाम करीब 4:45 बजे अपने घर के बाहर खड़ी थी. इसी दौरान नावाजयपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल काजल को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर रेफर किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. किशोरी की मौत से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब छह बजे सतन टोला के समीप सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क पर ब्रेकर लगाए जाएं, सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं और मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया जाए. उनका कहना था कि तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सुरक्षा के जरूरी उपाय किए जाने चाहिए।करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम रहने के बाद सुबह 9:30 बजे आवागमन बहाल हुआ. जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद दुर्घटना में शामिल कार की पहचान की गयी.

पुलिस के अनुसार, रात करीब ढाई बजे छतरपुर से चालक और कार को पकड़कर थाने लाया गया।जाम स्थल पर पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल, थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी, किशुनपुर ओपी प्रभारी चंद्रशेखर यादव, मुखिया अखिलेश पासवान, जिला परिषद सदस्य जयशंकर सिंह और पूर्व जिला परिषद सदस्य मुक्तेश्वर पांडेय सहित पुलिस पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।राज्य के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर के प्रयास के बाद रात में किशोरी के शव का पोस्टमार्टम किया गया. मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना के मामले में सरकारी प्रावधानों के अनुसार मृतका के परिजनों को सहायता राशि मिलेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!